डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर पंचायत में चलाया स्वछता अभियान, स्वछता के प्रति किया जागरूक।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत के विभिन्न वार्डों में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंचायत के मुखिया सितानंद झा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत के समिति सदस्य डैजी मिश्रा एवं सरपंच उमेश यादव भी शामिल हुए। इस बीच मुखिया श्री झा समेत अन्य प्रतिनिधियों ने हाथ मे झाड़ू व कुदाल लेकर वार्ड 4, 9 व 11 में सफाई अभियान किया। इसके अलावा मुखिया के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। मुखिया श्री झा ने ग्रामीणों को सफाई को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए स्वछता के प्रति जागरूक होने की बात कही। मौके पर मुखिया श्री झा ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। जो पंचायत के विभिन्न वार्डों में ये अभियान चलाया गया है। साथ ही प्रतिनिधिओं के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि लोग स्वछता के प्रति जागरूक हो सके और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ रख सके। उन्होंने बताया कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं ईश्वर का वास होता है। उन्होंने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों व आम जनता से इस अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए पंचायत को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। साथ ही संबंधित वार्ड सदस्य को ग्रामीणों के साथ समय समय पर बैठक के जरिये साफ सफाई पर ध्यान देने की हिदायत दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास साफ सुथरा रखें, ताकि स्वच्छता के क्षेत्र में मधुबनी पंचायत प्रखंड ही नहीं, बल्कि जिले में अव्वल हो सके। मौके पर वार्ड सदस्य नवकान्त झा, ओम प्रकाश मेहता, बेचन पासवान, इंद्रदेव सादा, मो जफरुद्दीन, अनिता देवी, राजकुमारी देवी, नौशाद आलम, भूमि सादा, रामचन्द्र ठाकुर एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love