रोहतास : भीमराव अंबेडकर का मनाया गया जयंती ।

मनोज कुमार सिंह , रोहतास

रोहतास- करगहर विधानसभा क्षेत्र के करगहर बाजार स्थित चांदनी मैरेज हॉल में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ• भीम रॉव अम्बेडकर के 131वा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. समारोह का उद्घाटन बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सह करगहर पूर्व प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह के द्वारा बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. इसके बाद बसपा प्रदेश महासचिव ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे विद्वान व्यक्ति थे. इन्होंने भारतीय संविधान को लिखा था. इस महान कार्य के लिए सरकार ने इन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया, बाबा साहब ऐसे व्यक्ति थे जो सभी जातियों को एक सूत्र में बांधकर समाज का निर्माण किया. ऐसे विद्वान बोधिसत्व महापुरूष कई युगों में एकाध बार हीं धरती पर आते है. ऐसे माहन व्यक्ति का जयंती मनाना हमारे लिए सौभाग्य कि बात है.

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैमूर के पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ राम व विशिष्ट अथिति महेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी बारी-बारी से बाबा साहेब के जीवनी पर पर प्रकाश डाला व अपनी बातें रखा. जबकी इस जयंती समारोह से पहले बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करगहर पूर्व प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह कि देखरेख में उनके आवास पर हजारों कि संख्या में जूटें इसके बाद वहां से डीजे, तिरंगा झंडा व पार्टी धंडा के साथ शोभायात्रा निकाला गया. जो कि करगहर बाजार होते हुए पाणेपुर तथा करगहर गांव होते हुए चांदनी मैरेज हॉल तक बड़ी धूमधाम से निकाला गया। इस जयंती समारोह के अवसर पर मंच कि अध्यक्षता उपेंद्र राम ने जबकि सभा का संचालन दीप नारायण गौतम ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि कैमूर बसपा जिलाध्यक्ष सोम नाथ राम, महेन्द्र प्रसाद सिंह, रामानंद राम, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका पटेल, संजय बैठा, बनारसी सिंह, चंद्रधन सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुरेश राम, रामलाल राम, अयोध्या सिंह, अक्षयवर सिंह मुखिया, प्रमोद राम, राजेश्वर खरवार, अजय सिंह, राम प्रकाश सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित हुए.

 

Spread the love