माछीपूर में ट्रक ने पैसेंजर से भरी टेम्पू को मारी टक्कर टेम्पू में सवार आठ घायल दो की हालत नाजुक ।
श्यामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर गोराडीह मुख्य सड़क पथ पर माछीपुर के समीप रफ्तार का कहर देखने को मिला है । जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी . जिससे ऑटो पर सवार 8 लोग घायल हो गए हैं । जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है । घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया है । जहां चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक बताई है । घटना के बाबत स्थानीय मोहम्मद यूनुस ने बताया कि भागलपुर से गोराडीह की ओर जा रहे फोटो को गोराडीह से भागलपुर की ओर जा रहे हाइवा ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी । और हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया । वहीं लगातार इस रास्ते में हो रहे सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित भी दिखे ।

