09 लिटर देशी चुलाई शराब जब्त , कारोबारी फरार ।

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में बुधवार की संध्या बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत के आदिवासी टोला वार्ड नंबर 10 में शराब को लेकर छापेमारी की गई । उधर पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी करते देख आदिवासी टोला में अफरातफरी मच गई । थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरपुर के नेतृत्व में बुधवार की संध्या शराब को लेकर सघन छापेमारी की गई । कहा कि छापेमारी के क्रम में पुलिस ने शराब कारोबारी के घर से 09 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया । हालांकि कारोबारी पुलिस के भनक लगते ही मोके से फरार हो गया । बताया कि उक्त कारोबारी के विरुद्ध शराब उत्पाद संसोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

Spread the love