सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सिमराही नगर पंचायत के सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सह छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने किया।
इस दौरान प्रो बैद्यनाथ भगत ने कहा कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती, वह अपने हुनर से निखरती है। इस बात को चरितार्थ करते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने पूरी दुनिया के सामने मिसाल कायम किया। देश के संविधान निर्माता ने समाज की कई कुरीतियों का सामना किया और मौका मिलने पर उसे खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। समाज में जाति बंधन को तोड़ एकता का पाठ उन्होंने पढ़ाया।


मौके पर जिला संयोजक अनुराग जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब देश के पहले कानून मंत्री बने, संविधान बनाने का गौरव प्राप्त किया और भारत रत्न से सम्मानित हुए।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य धरनीधर मण्डल, राजेश चौधरी, राधेश्याम भगत, अभिलाषा कुमारी, रिमबा कुमारी, संजय सेन, उमेश गुप्ता, सियाराम भगत, विश्व जीत भगत, कुंदन विवेक, वैधनाथ दास, भूपेंद्र मण्डल, विजय चौधरी, मोनू कर्ण, संजय सुमन, सुख देव पंडित, आशीष चौधरी, कैलाश मंडल, जगन्नाथ चौधरी, लाल पाल, पवन मंडल , सुखदेव पंडित आदि मौजूद थे।
——-

Spread the love