प्रतापगंज: मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में किया गया अचौक निरीक्षण , 13 बिन्दुओ पर दिया गया विशेष ध्यान।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड़ की सभी पंचायतों का जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमों द्वारा किया गया जांच। भवानीपुर दक्षिण पंचायत की जाँच कर रही त्रिवेणीगंज की बीडीओ आशा कुमारी ने मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित 13 बिंदुओं के आधार पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जांच की। बीडीओ आशा कुमारी के अनुसार पीएचसी से जांच प्रारंभ की गई। जहां उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण, दवाओँ का स्टॉक, साफ सफाई आदि का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि डाक्टर सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवा दे रहे थे। लेकिन चिकित्सा प्रभारी अनुपस्थित पाये गये।

इसके बाद जांच अधिकारी बीडीओ ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल योजना, पक्की नली गली, बालिका छात्रावास, ग्रामीण सड़कें, आंगनबाड़ी केन्द्र, जनवितरण प्रणाली, पैक्स गोदाम, मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना आदि की भी जांच की। बीडीओ ने बताया कि जांच में कार्य संतोषजनक ही है। जब उनसे पूछा गया कि हर घर नल का जल की स्थिति लोगों के अनुसार ठीक नहीं है तो उन्होंने बताया कि मेरे जांच के क्रम मेंं एक वार्ड में पानी नही चलने की शिकायत मिली थी। लेकिन जब मैं जांच करने पहूंची तो पानी की सप्लाई हो रही थी। पब्लिक हाईस्कूल स्थित बालिका छात्रावास की व्यवस्था काफी संतोषप्रद रही। मनरेगा में भी मजदूरों को काम करते देखा गया। ग्रमीण सड़कों की स्थति सही पाई गई है। दो आंगनबाड़ी केन्द्र की भी जांच की गई। जिसमें बच्चों की संख्या कम देखी गई। बीडीओ आशा कुमारी के अनुसार कुल मिलाकर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक बताया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक सहायक पुष्कर राज, आवास सहायक संतोष कुमार, पीआर एस रमन कुमार सहित अन्य विभागों के कर्मचारी साथ थे।

