छातापुर: पंचायत भवन में किया गया विशेष बैठक, के मुद्दों पर की गई चर्चा।
अभिमन्यु मिश्रा , छातापुर, सुपौल
छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचयात स्थित पंचयात भवन में बुधवार को एक विशेष बैठक आयोजित किया गया।जिसका अध्यक्षता वर्तमान मुखिया शम्भू सिंह ने किया।बैठक में विशेष रूप से आंगनबाड़ी, जनवितरण प्रणाली शिक्षा सहित कई और मुद्दों पर चर्चा किया गया।पंचयात के बिगड़ती व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए जाने पर ग्रामीणों ने चर्चा किया ।ग्रामीणों ने बताया कि निगरानी नहीं होने के कारण खास तौर पर आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रमीणों में खाफी आक्रोश दिखा।टीएचआर का वितरण नहीं किये जाने की शिकाय मुखिया से की ।वहीं ग्रामीणों बताया कि सेविकाओं द्वरा ससमय आंगनबाड़ी का संचालन नहीं किया जा रहा है,जिससे पोषक क्षेत्र के बच्चे को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं हो रहा है।खास बात तो ये है कि पंचायत में आयोजित विशेष बैठक में आंगनबाड़ी बड़ी के एक भी सेविका उपस्थित हुई।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महादलित बस्ती में भवन हीन होने के कारण खुले आसमान में पठान पाठन किया जा रहा है।जिस कारण बच्चों को एम डी एम से बंचित होना पर रहा है।वहीं राम मुस्लिम टोला शाहपुर में नावसिर्जित प्रथमिक विद्यालय पूर्णरूपेण बंद है।

मध्य विद्यालय आदिवासी टोला शिक्षिका नहीं आती है। वही जनवितरण प्रणाली को लेकर भी ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में डीलरों द्वारा कम वजन के साथ 5 रुपये प्रति यूनिट अधिक रुपये लिये जा रहे हैं। जिसके बाद मुखिया शम्भू सिंह ने मौके पर मौजूद स्कूल के शिक्षकों को चेतावनी देकर व्यवस्था में सुधार लाने को कहा बताया कि सुधार नही होने पर वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई करवायेंगे, वही मुखिया ने सम्बंधित डीलरों को भी हिदायत देते हुये अपनी आदतों में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देकर लाभुकों को उचित कीमत पर सही वजन के साथ अनाज देने को कहा,साथ ही बैठक में अनुपस्थित सेविकाओं को लेकर सीडीपीओ से कार्रवाई के लिये पत्र लिख करवाई किये जाने का प्रस्ताव लिया गया।

बैठक में पंचायत सचिव हरिनंदन यादव,लेखापाल सह आईटी सहायक सुभाष कुमार दत्त ,वार्ड सदस्य मो सेफुन शिवचन्द्र ठाकुर, पूनम देवी, दिलीप कुमार सिंह, तारा देवी, चन्द्रकिशोर भारती, अशोक राम, हरिश्चंद्रकुमार, संजय मंडल, राजीव दास,स्कूल के शिक्षक,डीलर आदि मौजूद थे।

