भागलपुर सबौर के गंगा नदी में डूबा दो दोस्त, एक तैर कर निकला, दूसरे की खोज जारी

शयामानंद सिह ,भागलपुर।

भागलपुर :सबौर के नजदीक गंगा नदी में दो दोस्त नहाने के दौरान डूब गए। एक किसी तरह तैर कर बाहर निकल पाए वहीं दूसरे की खोजबीन अभी जारी है। एसडीआरएफ की टीम तकरीबन 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की फिर भी निराशा हाथ लगी। उसके बाद कुरसेला से 3 मछुआरे युवक की खोज में लगे हुए हैं ।बताते चलें कि दोनों दोस्त सबौर के ब्राह्मण टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। सूरज कुमार झा जो तैर कर बाहर
किसी तरह निकल गया लेकिन साकेत भारती का पैर गड्ढे में जाने के चलते वह तेज धार में बह गया ।जिसकी खोज अभी भी जारी है ।परिजन मे मातम का माहौल है। खबर लिखने तक यूवक का नहीं चल पाया है।

Spread the love