मैट्रिक कि परीक्षा में 437 अंक लाकर गांव का नाम छोटी कुमारी ने की रोशन।
दिवाकर कुमार , अररिया , बिहार
नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत गौड़राहा विशनपुर पंचायत गांव बरियारपुर के श्रवण मंडल एवं रविता देवी कि पुत्री छोटी कुमारी ने मैट्रिक कि परीक्षा में 437 अंक लाकर जिले एवं गांव का नाम रौशन कि है, इनके पिताजी किसान हैं और मां गृहणी हैं, छोटी 3 भाई बहनों में सबसे छोटी है इनके पिताजी कहते हैं कि ये बचपन से ही पढ़ाई में काफी लगनशील थी, राजकीय कल्याण छात्रावास पुर्णियां में रहकर पढ़ाई करती थी और काफी लगन एवं मेहनत से इन्होंने मैट्रिक कि परीक्षा में इतने अच्छे अंक प्राप्त कि है, इनके अच्छे अंक लाने पर बड़े पापा रंजन कुमार मंडल, ब्रजराज कुमार, चाचा मुरली मनोहर, भाई राहुल राज, रौनक राज, अंशु राज, बहन प्रियंका एवं रत्न प्रिया और परिवार एवं रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। छोटी कुमारी आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर देश कि सेवा करना चाहती है।

