बिजली चोरी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बलुआ पुलिस ने बुधवार की बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र साह पर पूर्व से ही बिजली चोरी का मामला दर्ज था। जो थाना क्षेत्र स्थित बलुआ वार्ड 04 का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी देते बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र साह पर बिजली चोरी को लेकर पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन अभियुक्त पुलिस के पकड़ से बाहर था। इधर, न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त घर पर मौजूद है। जिसके आधार पर पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गिरफ्तार वारंटी को गुरुवार को जेल भेज दिया।

