भीमपुर पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर पुलिस ने बुधवार की बीती रात पूर्व के दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी बिंदेश्वरी सिंह व रामानंद सिंह थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड 14 का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी देते भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्त के विरुद्ध थाना में पूर्व से कांड दर्ज था। जिसके बाद से ही दोनों वारंटी फरार चल रहे थे। इस बीच न्यायालय से दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर बीती रात छापेमारी के दौरान दोनों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार वारंटी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत सुपौल जेल भेज दिया गया है।

Spread the love