हरिपुर/ राघोपुर: पंचायत समिति का चुनाव हुए निर्विरोध।

सुरेश कुमार, राघोपुर

राघोपुर: हरिपुर पंचायत के 10 वार्ड में गुरुवार को वार्ड क्रियान्वयन एंव प्रबंधन समिति के सचिव का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया। जिसमें वार्ड 10 में फुलेंद्र यादव को सर्वसम्मति से सचिव चुने गये। पर्यवेक्षक के रूप में कार्यपालक सहायक राजेन्द्र यादव प्रतिनियुक्त थे। साथ मे सरपंच मो0 जमाल उद्दीन,उपमुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जानकारी अनुसार आज पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव का चुनाव सम्पन्न हुआ। सचिव की टीम में वार्ड सदस्य गीता देवी , वार्ड पंच शिवरानी देवी,नीतू देवी,मुनिलाल मण्डल,सुनील कुमार, संजय साह को सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
वही चुनाव कार्यक्रम में संजय कुमार यादव,अश्वश्वर साह, चन्देश्वरी साह,बिनोद साह, पप्पू साह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love