छातापुर: हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से छत पर खेल रहा बच्चा झुलसा
अभिमन्यु मिश्रा , छातापुर।
छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज में छत पर खेल रहे एक बच्चा हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीणों ने उन्हें छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया। गुरुवार को लालगंज निवासी मो रिजवान का आठ वर्षीय पुत्र मो मुन्तजिर, अपने छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और करंट लगने से झुलसे बच्चे को , ग्रामीणों ने छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चों का उपचार किया गया। परिजन ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन के तारों के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण गांव में बच्चा खेलते हुए इसकी चपेट में आ गए और बच्चे मामूली रूप से करंट लगते ही दूर जाकर गिरे और झुलस गए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसको लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

