भीमपुर : दो वारंटी को छापेमारी कर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात्रि छापामारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति रामकिशुन राम पिता कनिक राम जिबछपुर पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी बताया जा रहा है। जिसके विरुद्ध कोर्ट में मुकदमा चल रहा है,वही वो पिछले 5 वर्षों से पुलिस के नजरों से फरार चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने के पश्चात पुलिस द्वारा छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। दूसरा व्यक्ति पप्पू सिंह पिता रामवृक्ष सिंग भीमपुर पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी बताया जा रहा है। जिसके ऊपर भीमपुर थाना में कांड 24/22 के तहत मामला दर्ज है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार बताते हैं कि बीती रात छापामारी अभियान चला कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से एक के न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था तो वह दूसरा व्यक्ति के ऊपर भीमपुर थाना कांड संख्या 24/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज था।

