सुरेश कुमार सिंह के साथ ब्रजेश कुमार सुपौल
राघोपुर : डॉ राम मनोहर लोहिया की कई कई बातें आज भी प्रासंगिक
प्रखंड क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के निज आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की 110 वां जयंती मनाई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
वही प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने कहा कि डॉक्टर लोहिया भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजसेवी राजनेता थे। कहा कि उन्होंने ताउम्र लोगों की सेवा करते रहे।
वही जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद अपने दम पर शासन का रुख बदलने वाले नेताओं में से एक नेता डॉ राम मनोहर लोहिया थे। कहा कि डॉक्टर लोहिया से लोग बेहद प्रभावित थे। असाधारण विचार के कारण विरोधियों से भी उसे सम्मान मिलता था। आज भी उनकी कही गई बातें प्रासंगिक है।
मौके पर चंदा देवी, ललिता देवी, गीता देवी, शशि प्रसाद सिंह, नूर आलम, विभाश कुमार यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव, लालदेव यादव, मनोज कुमार यादव, महेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद थे।
———

