37 वर्षों से डॉक्टर के दर्शन को तरस रहे भीमपुर उपस्वास्थ्य केंद्र।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड के भीमपुर वार्ड 04 स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र कई सालों से बंद पड़े होने के कारण जर्जर हो गया है। लगभग वर्ष 1985 में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण यहाँ के लोगो को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से किया गया था।इस उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन कभी इसमे डॉक्टर और ए एनम का पदस्थापन नही हुआ।जिस वजह से यहाँ के लोगो को आज भी इलाज कराने के लिए 30 किलोमीटर दूर फॉरबिसगंज या 16 किलोमीटर दूर बीरपुर जाना पड़ता है।ग्रामीण अजय कुमार राठौड़, ललित दास,चंदन कुमार,ब्रजेश कुमार, प्रकाश कुमार, फूलकुमार सोनी,सूरज साह आदि ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा के नाम पर विभाग ने लोगो का मुँह चिढ़ाने के लिए भवन का निर्माण करा दिया है।जबकि आज भी यहाँ के लोगो को मामूली इलाज के लिए बाहर भटकना पड़ता है।बताया कि सबसे ज्यादा समस्या प्रसूति महिला को लेकर होती है।जिसे मोटी रकम खर्च कर प्रसव के लिए फॉरबिसगंज या बीरपुर जाना पड़ता है।बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में लोगो के द्वारा पूरी तरह अतिक्रमण कर पुवाल,जलावन और बॉस बल्ले का रख रखाव करते है।कहा कि कुछ महीने पूर्व यहाँ चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।लेकिन उसमें में भी सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया है। इस संदर्भ में जानकारी देने पर छातापुर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मैनेजर नोमान अहमद ने बताया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। वही भीमपुर पंचायत में अन्य एक उपस्वास्थ्य केंद्र को लेकर विभाग को लिखा गया था। जिसका मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

