प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी पीड़िता, पुलिस कर रही थी गुमराह।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में एक मां अपने पुत्री के साथ हुई मारपीट और छेड़खानी की घटना से आहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिये तीन दिन से थाने की चक्कर लगा रही है। जिस मामले में थाना प्रभारी प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने के बजाय सिर्फ पीड़िता को गुमराह करने में लगे रहे। हालांकि स्थानीय थाना के द्वारा ढुलमुल रवैये से परेशान होकर पीड़ित महिला ने 16 मार्च को सुपौल पुलिस अधीक्षक को भीमपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर आवेदन दिया। जिसके बाद भीमपुर पुलिस ने आनन फानन में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई में जुट गई। आवेदन में पीड़ित लड़की ने बताया कि 15 मार्च को सुबह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। वहीं घर के अन्य परिजन अपने अपने काम पर गए हुए थे। इसी क्रम में बेलागंज वार्ड 15 निवासी सुभाष साह,सूरज साह,विभाष साह,कैलास साह घात लगाकर पूर्व से बैठे हुए थे। बताया कि जब उसकी छोटी बहन घर से दूर चली गई। उसी वक्त सभी अचानक उनके घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट करने लगे।बजिसका विरोध और हो हल्ला करने पर उसका मुह बंद कर दिया। उसके बाद सभी लोग उठाकर अपने घर पर ले गए। जहां पर उक्त लोगो ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश किया। बताया इसी क्रम में जान से मारने के उद्देश्य से किसी ने उनपर दबिया से वार कर दिया।जिससे बचने के क्रम में दबिया उसके बाये हाथ में लग गया। जिससे वो जख्मी भी हो गई। पीड़िता ने बताया कि इसी क्रम में सुभाष के पिताजी गौरी शंकर साह पहुंच गया।जिसके बाद उसने सभी को हटाया।तब जाकर उसकी जान बची। इसके बाद ग्रामीण भी वहां पर जमा हो गया था।

पीड़िता के भाई ने थानाध्यक्ष पर मामला को गुमराह करने का लगाया आरोप।
इधर मामले में पीड़िता के भाई अमन कुमार मुखिया ने भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर पर मामला को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बदले मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई अमन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। जिस मामले में उन्होंने 19 व्यक्ति को नामजद करते हुए भीमपुर थाने में आवेदन दिया था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के एवज में थानाध्यक्ष के द्वारा 13 हजार रुपये की मांग किया था। जिसके बाद किसी तरह पैसा का व्यवस्था कर थानाध्यक्ष को दिया गया। लेकिन उसके बाद भी थानाध्यक्ष ने पहले दूसरे पक्ष का केस दर्ज कर उल्टे उसे जेल भेजने की धमकी देने लगा। सूत्रों की माने तो थानाध्यक्ष के द्वारा हर मामले में अनाप शनाप पैसे की मांग की जाती है।

वहीं मामले को लेकर दूसरे पक्ष से बेलागंजग वार्ड 15 निवासी ममता देवी ने भी भीमपुर थाना में आवेदन देकर 13 लोगो पर केस दर्ज करवाया है। जबकि दूसरे पक्ष के ममता देवी ने बताया कि घटना को लेकर पहले पक्ष के लोग बढ़ा चढ़ाकर अपनी बात को रख रहे हैं। जबकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। वहीं मामले के संदर्भ में भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आवेदन दोनों पक्ष की ओर से दिया गया है।बताया कि पैसे लेनदेन का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।बताया इस तरह का आरोप प्रत्यारोप कर पुलिसिया कारवाई को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

मामले के संदर्भ में छानबीन की जाएगी।
इधर, मामले को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसके संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच हेतु भीमपुर थाना पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– गणपति ठाकुर, एसडीपीओ त्रिवेणीगंज।

Spread the love