होली के दिन शराब के नसे में चार व्यक्ति गिरफ्तार।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

होली ने फिर से खोली शराब की पोल। होली के दिन चौक चौराहे पर शराब के नशे में हुड़दंग करते नजर आए,शराबी। ऐसे में ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत 18 मार्च होली के दिन ओपी पुलिस द्वारा गस्ती के दौरान दो व्यक्ति को शराब के नसे में गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार दोनो व्यक्ति मुकेश कुमार एवं शिवकुमार जीबाछपुर पंचायत वार्ड नंबर 03 निवासी बताया जा रहा है, जो होली के अवसर पर शराब के नसे में क्वार्टर चौक पर घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सक के आधार पर दोनो को नरपतगंज पीएचसी जांच के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। जानकारी अनुसार वहीं अन्य दो व्यक्ति सिमराही निवासी क्रांति यादव पिता अतनारायण यादव एवं ओम प्रकाश मंडल पिता गोहल मंडल बताया जा रहा है,जो लक्ष्मीनियाँ वार्ड नंबर 11 अपने रिश्तेदार के घर आया था। और होली के दिन शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा था। जिसके बाद पुलिस में सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने मध्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत गिरफ्तार की है। जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद यादव बताते हैं कि दो व्यक्ति शराब के नसे में और एक एचएफ डुलैक्स मोटरसाइकिल जिसमे आधा लीटर शराब रखा हुआ था पुलिस द्वारा पकड़ा गया। वही अन्य दो व्यक्ति लक्ष्मीनियाँ पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे थे। और उसके साथ एक अपाचे बाइक भी पकड़ा गया है।जिसे कांड संख्या 18/22 एवं 19/22 के अंतर्गत चारों को शनिवार को सुपौल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

