सिमराही बाजार : दो बाइक में टक्कड़ , तीन लोग घायल , रेफर ।

ब्रजेश कुमार सिमराही ,राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर चकला गांव के समीप रविवार की दोपहर दो बाइक की आपस में टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। जख्मी में एक की पहचान नेपाल के सुनसारी जिला के लोकही थाना क्षेत्र के जोतगंज गांव निवासी मो मुर्शिद के रुप में किया गया वही दो अन्य की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव वार्ड 6 निवासी गणेश शर्मा और जयकृष्ण कुमार के रूप में किया गया। जानकारी अनुसार दोनों बाइक चालक प्रतापगंज की तरफ से सिमराही की ओर जा रही थी। इसी क्रम में एनएच 57 पर चकला गांव के समीप दोनों बाइक ओभरटेक करने के क्रम में आपस में टकरा गई। प्रयाक्षदर्शीयी के अनुसार घटना इतना जबरदस्त था की दोनों बाइक टकरा कर बिच सड़क पर गिर गया। वही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को देते हुए तीनो जख्मी को उठाकर राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी गणेश शर्मा और जयकृष्ण कुमार का बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया।

इस बावत राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया की प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Spread the love