बेगूसराय में शिक्षिका समेत दो को मारी गोली..एक की स्थिति नाजुक

 

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है जहां शिक्षिका समेत दो लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।घटना जिले के नया गांव थाना इलाके की है।जख्मी की पहचान गोरगामा गांव के वार्ड संख्या 2 के रहने वाले संजीव कुमार सिंह की लगभग 47 वर्षीय पत्नी शिक्षिका सरोज देवी एव रामचंद्र सिंह का पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। जख्मी ने बताया कि दिन में ही मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था और आरोपियों ने साजिसके तहत शरेशाम घर पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी।उसने बताया कि जबतक घरवाले कुछ समझ पाते तबतक दो लोगों को गोली लग गई।वहीं घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है आपको बताते चलें कि घायल शिक्षिका बलिया प्रखंड के शेख डीह गांव स्थित मध्यविद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। और दोनों जख्मी आपस में देवर भाभी बताए जा रहे हैं।

Spread the love