रजौली पुरानी बस स्टैंड स्थित आकाश क्लीनिक में प्रसव के द्वारा महिला की हुई मौत पुलिस जांच में जुटी।
रजौली बाजार के पुरानी बस स्टैंड स्थित आकाश क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत परिजनों ने किया हंगामा बताते चलें कि बुधवार की अहले सुबह रजौली की पुरानी बस स्टैंड स्थित आकाश क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई मृतक महिला के परिजन ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ किया और हंगामा किया हंगामा की इसकी सूचना मिलते ही रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर परिजनों को शांत करवाया और पूरे मामले की जानकारी ली मृतक के परिजन ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई है

हालांकि संचालक किलनिक छोड़कर फरार हैं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है डॉक्टर की लापरवाही के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर मृतक के पति के द्वारा पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उसे सख्त से सख्त सजा दिया जाएगा

