बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट।
बेगूसराय से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने हथियार की नोक पर महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गया घटना नगर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी मोहल्ले की है पीड़ित महिला चंद्र भूषण प्रसाद की पत्नी बबिता देवी ने बताया कि वह बच्चे को स्कूल छोडकर घर पहुंची ही थी कि बदमाशो ने घर में घुस गया और उसके मुहं को बंद कर लगभग एक सौ ग्राम सोने एवं एक लाख रुपये नगद सहित अन्य समान लेकर मौके से फरार हो गया। वही दिनदहाड़े लूट की इस घटना से आक्रोशित होकर व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है साथ ही दहशत व्याप्त व्यवसायी ने बढ़ते अपराध के खिलाफ बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। वहीं नगर थाने की पुलिस घटना की सूचना पाते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है

