सोनू आलम, भीमपुर

बंकर में फंसे भीमपुर के मेडिकल छात्र बिना सरकार की मदद घर आने के लिए हुए रवाना।
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर वार्ड 06 के निवासी श्याम कुमार साह के 26 पुत्र शिव कुमार साह आखिरकार यूक्रेन से बिना सरकार की किसी मदद से अपने घर वापस लौट रहे हैं। हालांकि यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए कड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन यूक्रेन की हालात और छात्रों के जज्बे के कारण बंकर में फंसे अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रैन और बस के सहारे अपना वतन लौट रहे हैं। इस बीच सरकार की दावे के बाद भी वहां फंसे भारतीय छात्रों को किसी प्रकार की मदद नहीं मिली। जिसके बाद छात्रों ने खुद की मदद से वहां से बाहर निकलने में सफल हुए। इस बीच मेडिकल छात्र शिव कुमार साह से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बीते दिनों उक्रेन कि हालात बिगड़ने के कारण स्थानीय सरकार द्वारा वहां फंसे सभी छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकलने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बस व ट्रैन के सहारे भारत आने के लिए रास्ता तय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी फिलहाल लबिव से होते हुए कुछ देर में हंगरी बॉर्डर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस सफर में जहां अधिकतर छात्रों में डर का माहौल है, वहीं यूक्रेन से निकलने पर खुशी भी जाहिर किया है। वहीं मेडिकल छात्र शिव के पिता श्याम कुमार साह व भाई सोनू कुमार ने बताया कि घर आने की सूचना से घर के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उसके पिता को अपने पुत्र के प्रति अभी भी डर बना हुआ है। उनका कहना है कि अभी तो लंबी दूरी तय करनी है। जिसके कारण खुशी के साथ डर भी लग रहा है। वहीं सरकार आश्वासन के बाद किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने से सरकार के प्रति नाराजगी भी जताया है।

गौरतलब हो कि विगत दिनों यूक्रेन में फंसे होने की सूचना पर स्थानीय विधायक व सूबे के मंत्री नीरज सिंह बबलू समेत अन्य उच्च अधिकारियों के द्वारा शिव कुमार साह के परिजनों को जल्द घर वापस लाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पिछले चार दिनों से बंकर में फंसे रहने के बाद भी सरकार की ओर से न तो उसे किसी प्रकार की मदद मिली और न ही उसे यूक्रेन से बाहर निकालने की कोशिश की गई। जिसके बाद बंकर में फंसे कुछ छात्रों ने अपने मदद के सहारे घर वापसी के लिए रवाना हो गए हैं।

