कलिकापुर ने 42 रन से मैच जीत, कप पर किया कब्जा।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी पंचायत स्थित डोडरा वार्ड नं 03 महादेव मंदिर के बगल में बीते 21 फरवरी की शाम से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन स्थानीय समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया था। जिसका फाइनल मुकाबला 28 फरवरी की शाम को खेला गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेगी थी।प्रत्येक मैच 11-11 ओवर का खेला गया था। कमेटी के निर्देशानुसार इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 2551 रुपया रखा गया है और उपविजेता को 1500 रुपया देने का ऐलान किया गया था। जिसका फाइनल मुकाबला कलिकापुर बनाम गजनी इलेवन के बीच सोमवार की रात खेली गई। जिसमें कालिकापुर की टीम ने स्थानीय टीम को 58 रन से हराकर और गजनी इलेवन की टीम ने मिरदोल को हराकर फाइनल में पहुंची थी। मैच में टॉस जीत कर कालिकापुर के कप्तान के के मिश्रा पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में कालिकापुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 131 रन का एक अच्छा स्कूल गजनी इलेवन के समक्ष रखा। वही उसके विरुद्ध में बल्लेबाजी करने उतरी गजनी इलेवन की टीम ने निर्धारित 11ओवर से पूर्व ही अपना सभी विकेट खोकर मात्र 89 रन बना पाई। लिहाजा कलिकापुर की टीम ने अपने कप्तान की अगुवाई में इस मैच को 42 रन से अपने नाम किया। मैच में सर्वाधिक 56 रन और 2 विकेट लेने के लिए सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं पूरे सीरीज में सर्वाधिक 105 रन और 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज भी अपने नाम किया। मैच के बाद कालिकापुल के कप्तान कमल किशोर मिश्रा ने मैं संयोजक को धन्य ज्ञापित करते हुए गजनी इलेवन की टीम का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान सभी खिलाड़ी को मेडल पहनाया गया साथ ही जीते हुए कालिकापुर की टीम को कप दिया। वही मैच के दौरान एंपायर के रूप में बिट्टू कुमार एवं आशीष कुमार निष्पक्ष रूप से उपस्थित थे।मौके पर मनीष कुमार झा , नितीश कुमार झा ,आशिष कुमार मिश्रा, सुल्तान सिक्सर ,अभिषेक कुमार मिश्र ,अजय कुमार मिश्रा, सागर काश्यप एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love