भीमपुर: गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा ।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर में सोमवार को महाशिवरात्रि को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में 101 कुवारी कन्याओं ने भाग लिया । कलश यात्रा निकलने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई । ततपश्चात दुर्गा मंदिर परिसर से कुँवारी कन्याओं ने कलश में जल भरने के लिए सुरसर नदी के तट पर पहुंचे जहां सुरसर नदी में जल भरकर पुनःकलश लेकर दुर्गा मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा के साथ ही दुर्गा मंदिर में स्थापित भीम शंकर मंदिर का स्थापना किया गया । बताया जा रहा है कि महा शिवरात्रि को लेकर भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है ।को लेकर रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है । मेला कमिटी के अध्यक्ष रामफल सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर 02 मार्च से 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है । मौके पर बजरंग दल जिला मंत्री मुकेश यादव , सूरज कुमार , रूपेश कुमार , शिशुपाल कुमार , फूल कुमार सोनी , अध्यक्ष रामफल सिंह , सचिव महेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष धरवेंदर सिंह , दुर्गानंद सिंह , पवन सिंह , विक्रम , रंजीत , अविनाश , सुनील , सतन, के अलावे पंचायत के अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे ।

Spread the love