दुष्कर्म करने का क्या प्रयास पीड़ित महिला ने न्याय के लिए लगाई गुहार ।

 श्यामानंद सिंह , भागलपुर

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर कुम्हार टोली निवासी रुपेश यादव की 21 वर्षीय पत्नी अमृता देवी के साथ गांव के ही दबंग एवं बालू माफिया पंकज सिंह के पुत्र पवन सिंह ने जोर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया l अमृता देवी ने बताया कि वह गांव के बगल के खरा बहियार मै भैस को घुमाने के लिए गई थी तो वहां पर पवन सिंह ने अमृता देवी को हाथ पकड़ कर खींचते हुए झाड़ी में लेकर चला गया और वहां पर उसका साड़ी खोलने लगा और जोर जबस्ती करने लगा वही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी तभी कुछ दूर पर उसके बगल की महिला दौड कर आई तो आरोपी भाग गया और भागते हुए बोला कि किसी को बोलेगी तो गोली मार देंगे l सूत्रों की माने तो आए दिन पवन सिंह किसी ना किसी की बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करते रहता है पवन सिंह अपराधिक छवि का व्यक्ति हैं एवं बालू का बड़ा माफिया है इसलिए उस गरीब महिला की आवाज को दबा दिया जाता है महिला ने कहा कि हम थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन थाना अध्यक्ष ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है और हम लोगों को समझा-बुझाकर घर जाने के लिए बोला l महिला बोली की पवन सिंह बोल रहा था पुलिस मेरा मुट्ठी में रहता है मेरा कुछ भी नहीं होगा तुमको जहां जाना है चले जाओ l पुलिस ऐसे दुष्कर्म करने वाले भेड़िए को खुलेआम छोड़ देना समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है वहां के कुछ ग्रामीणों का कहना है आए दिन पवन सिंह इस तरह की घटना को अंजाम देते रहता है कुछ दिन पहले एक गूंगा की पत्नी को लेकर भाग गया था उसके बाद 1 दिनों के बाद उसके छोटे भाई ने पहुंचा दिया l ऐसे आरोपी को अगर पुलिस ही पनाह देने लगे तो मनचलों का मनोबल बढ़ता जाएगा l

Spread the love