आधी रात को बॉम निरोधक दस्ता ने किया महाबोधि मंदिर का निरीक्षण,महाबोधि मंदिर के बाहरी हिस्से में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप
गया- बोधगया विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के बाहरी हिस्सों के परिसर में लावारिस बैग मिलने से पुलिस के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया । लावारिस बैग की जांच करने के लिए बम निरोधक दस्ता का टीम ,स्क्वायड डॉग सहित कई वरीय अधिकारी बोधगया पहुंचे।

बम निरोधक दस्ता की टीम ने जांच में बैग से एप्पल कंपनी लैपटॉप, चार्जर,गाड़ी की चाबी और बौद्ध धर्म के कई किताबे बरामद की साथ ही कई तरह के नशीली दवाइयां पुलिस को मिला हैं । लावारिस बैग के मिलने के बाद सिटी एसपी राकेश कुमार द्वारा कई बिंदुओं पर जाँच की जा रही है। आपको बता दे कि बोधगया में वियतनामी अतिथियों का अगवान शुरू हो गया हैं। वियतनामी टूरिस्ट जिस होटलों में रुकें हैं उससे भी संपर्क करने के लिए पुलिस को आदेश दिया गया।

