सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

आरडीओ ने किया भीमपुर पंचायत में समीक्षात्मक बैठक, पंचायत कर्मियों को दिए दिशा निर्देश।

छातापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को भीमपुर पंचायत में मुखिया एवं पंचायत कर्मियों के साथ पंचायत में कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिस बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत कर्मी समेत आम लोग शामिल हुए। जहां छातापुर आरडीओ श्री सिंह ने विभिन्न योजनाओं को लेकर पंचायत के मुखिया रंजन कुमार भारती से विस्तार में जानकारी ली और योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यों के निष्पादन हेतु विस्तृत रूप में चर्चा भी किया। वहीं इस दौरान आरडीओ श्री सिंह ने लोगों के समस्या से भी अवगत हुए और समस्या के निदान हेतु लोगों को आश्वस्त किया। इस बैठक में मुख्य रूप से पेंसन योजना, स्वच्छता एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे में लोगों से जानकारी लिया और मुखिया समेत अन्य कर्मियों से सभी कार्यों को सुचारू ढंग से शुरू करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के बाद आरडीओ श्री सिंह ने भीमपुर पंचायत में स्थित पूर्व से जर्जर पंचायत भवन का भी निरक्षण किया। निरक्षण के बाद श्री सिंह ने पंचायत के मुखिया को इस संबंध में लिखित आवेदन देने को कहा। जिससे पंचायत भवन के संबंध में आगे बात किया जा सके। इसके अलावे पंचायत के मुखिया ने उपस्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का भी आग्रह किया। मौके स्वछता कर्मी दिवाकर सचिन, सात निश्चय तकनीकी सहायक मणिकांत कुमार, आवास सहायक राजीव रंजन, संजीव कुमार, वार्ड सदस्य लालधर ठाकुर, मंजीत सिंह, राजेश सिंह, उप मुखिया राजकुमार साह, संत कुमार, रामप्रवेश सिंह, कैली देवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love