बलुआ बाजार : जीपीडीपी के तहत दूसरे बैठक संपन्न।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बसंतपुर प्रखंड अंतगर्त विशनपुर सिवराम पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को पंचायत के मुखिया अम्बिका देवी की अध्यक्षता में दूसरा ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई । बैठक में पंचायत के रोजगार सेवक मोहम्मद कैलास , पंचायत कार्यपालक सहायक राजेश ठाकुर , विकास मित्र लक्ष्मण राम , कृषि सलाहकार सतेंद्र झा , अन्य सरकारी कर्मी सहित वार्ड सदस्य , वार्ड पंच एवं अन्य पूर्व प्रतिनिधि मौजूद थे । बैठक के दौरान मुखिया अम्बिका देवी के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना ( जीपीडीपी) के तहत दी जाने वाली योजनाओं एवं उसके किर्यान्वयन से संबंधित बातों की जानकारी से आम जनों को अवगत कराया गया साथ ही रोजगार सेवक के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु उपस्थित ग्रामीणों का आवास,पशु शेड,तालाब इत्यादि योजना से नाम को जोड़ा गया । इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि कृष्णानंद भिंडवार ने उपस्थित जनों से अपील कि ग्राम पंचायत स्तर से संचालित होने वाली योजनाओं में अगर किसी प्रकार काम की गुणवत्ता में त्रुटि एवं वित्तीय अनियमितता होती है तो खुलकर विरोध हो ताकि कार्य आम जनों के हित मे हो सकें । मोके पर मुखिया पुत्र मनोहर भिंडवार , बालेश्वर केवार, भागवत दास , गुरुदेव दास , शिवानंद झा , वकील प्रमोद झा , सुगानंद भिंडवार , पूर्व समिति शिव नारायण पासवान , भुवनेश्वर यादव , सियाराम राम आदि गण्यमान्य लोग मौजूद थे ।

