सिमराही में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, चालक घायल

ब्रजेश कुमार , सिमरही राघोपुर

राघोपुर : थाना क्षेत्र के सिमराही में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक जख्मी हो गया।


बताया जाता है कि एनएचआई विभाग में कार्यरत एक पिकअप आरजे 14 जीजे 8791 सिमराही हॉस्पिटल रोड होते हुए नरहा-बेरदह बायपास सड़क होकर जा रही था। इसी क्रम में नरहा बेरदह पुल के समीप पिकअप चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप नदी में पलट गई। हादसे में चालक को चोटें आई है। जिसका ईलाज किसी अस्पताल में चल रहा है।
इधर, शुक्रवार करीब 9 बजे सूचना पर पहुंची एनएचआई विभाग के क्रेन द्वारा पलटी पिकअप को नदी से बाहर निकाला जा रहा था।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

Spread the love