पुलिस ने पूर्व के कांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

सोनू आलम ,भीमपुर, सुपौल

ललितग्राम ओपी पुलिस ने मंगलवार की बीती रात छापेमारी कर पूर्व कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कांड के आरोपी मनोज ठाकुर मधुबनी पंचायत स्थित टपरा टोला वार्ड 02 का निवासी बताया जा रहा है। जो पूर्व से ही फरार चल रहा था। इधर, गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको घर से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि उक्त आरोपी पूर्व के कांड संख्या 77/20 एवं महिला के हत्या करने का आरोपी है। जो कई दिनों से पुलिस के पकड़ बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में उसके विरुद्ध कई बार छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही फरार हो जाता था। इधर, बीती रात सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। जिसके आधार पर उसके घर छापेमारी की गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

Spread the love