भीमपुर पुलिस ने एक वारंटी समेत दो कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
सोनू आलम के साथ अमृत सागर , बलुआ बाजार


भीमपुर पुलिस ने बीती रात छापेमारी करने के क्रम में एक वारंटी समेत दो कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारंटी शिवनाथ मंडल थाना क्षेत्र के जिवछपुर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं थाना कांड संख्या 61/21 के दो आरोपी देवू मुखिया एवं लाल बहादुर मुखिया थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड 15 का निवासी बताया जा रहा है। जो 307 का मुख्य आरोपी है। जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि बीती रात जिवछपुर में एक वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दल बल के साथ छापेमारी की गई। जिस क्रम में वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके बाद थाना कांड संख्या के दो मुख्य आरोपी की घर छापेमारी की गई। जिसके बाद उक्त दोनों 307 के मुख्य आरोपी देवू मुखिया व लाल बहादुर मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

