सुपौल: जिलाधिकारी ने किया प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रखंड़ अंचल मनरेगा कार्यालय का रविवार को डीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण कर संतुष्ट दिखे। बावजूद उन्होंने और अच्छा करने का निर्देश दिया। डीएम श्री कुमार ने टीसीपी भवन में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने बताया कि सभी विभागों का कार्य संतोषजनक है। फिर भी और अच्छी तरह कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, जीवन प्रमाणीकरण सहित सभी योजनाओं के कार्यों की स्थिति ठीक है। बावजूद कार्यों को और बेहतर करने के लिए सीओ को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में काफी अच्छा काम किया गया है। लेकिन फिर भी कम्युनिटी के लिए और अच्छे कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि अगले बजट से पूर्व अच्छे परिणाम आ सके।

बैठक की समाप्ति पर टीसीपी भवन से बाहर आने पर किसानों का जत्था खाद की किल्लत को लेकर डीएम को आवेदन दे समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई। मनरेगा कार्यालय निरीक्षण के क्रम में डीएम ने परिसर में आम का पौधारोपण भी किया। सिंचाई विभाग के परिसर में चल रहे प्रखंड़ अंचल कार्यालय को देख उन्होंने बीडीओ श्री राम पासवान से कार्यलय के लिए स्वतंत्र जमीन के संबंध में पूछा। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड़ सह अंंचल कार्यालय भवन के लिए बाजार स्थित मिडिल स्कूल और बीआरसी परिसर की सरकारी जमीन में भवन बनाने की स्वीकृति दी गई है। निर्माण के लिए राशि का भी आंवटन हो चुका है। डीएम के निरीक्षण को देखते हुए सभी विभाग के कार्यालय सहित प्रखंड परिसर में साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा गया था। डीएम साहब के जाते हीं पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।

