बिजली विभाग ने अवैध उपभोक्ताओं पर कसा नकेल, चार के खिलाफ केस दर्ज ।
ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह , सिमराही बाजार
थाना क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है शनिवार को एक बार फिर से ईओ मदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान देवीपुर पंचायत कर जहलीपत् गांव के वार्ड निवासी फूली देवी के आवासीय परिसर में छापेमारी दल पहुंची। इस दौरान अवैध तरीके से समीप के एलटी लाइन में तार जोड़कर विद्युत उपयोग करते पाया। इस ऊर्जा चोरी से बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 7153 रुपए की क्षति हुई।
इसी क्रम में पिपराह पंचायत के वार्ड 14 निवासी विरेन्द्र पौदार के घर जांच की गई। इस दौरान बिना मीटर के विद्युत इस्तेमाल करते पाया। इससे विभाग को 7929 रुपए की क्षति हुई।
इसी क्रम में सिमराही पंचायत के वार्ड 14 निवासी शहनाज खातून के आवासीय परिसर में जांच दल पहुंची इस दौरान अवैध तरीके से नजदीक के एलटी लाइन में तार जोड़कर अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया। इस ऊर्जा चोरी से 16 हजार 168 रुपए की क्षति हुई। वहीं इसी क्रम में सिमराही पंचायत के वार्ड 10 निवासी अशोक दास के आवासीय परिसर में जांच दल पहुंची। इस दौरान मीटर से बायपास कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाया गया। इस विद्युत ऊर्जा चोरी से 8 हजार 98 की क्षति हुई। इसी क्रम में फिंगलास पंचायत के वार्ड 12 निवासी जगरनाथ मंडल के घर छापेमारी दल पहुंची। जांच में पाया कि बिना किसी विद्युत के अवैध तरीके से नजदीक के एलटी लाइन में तार जोड़कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था। इस विद्युत ऊर्जा चोरी से 12 हजार 472 की क्षति हुई। इसी क्रम में फिंगलास पंचायत के वार्ड 15 निवासी गूगल शर्मा के आवासीय परिसर में पहुंची। बीते दिनों बकाया राशि के कारण विद्युत काट दिया गया था। बावजूद बकाया राशि का भुगतान किए बगैर बिना आरसी रसीद कटाए ही अभियुक द्वारा अवैध रूप से एलटी लाइन में तार जोड़कर विद्युत उपयोग किया जा रहा था। इस विद्युत ऊर्जा चोरी से 17 हजार 450 की क्षति हुई। मामले में सभी अवैध उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना में आवेदन देकर जेई नितिश्वर कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया है। छापेमारी दल में अविनाश कुमार कालीन विश्वास शुभम चौधरी सहित कई अन्य शामिल थे।
—–

