शिक्षक संघ द्वारा सरकार को खुली चुनौती,15% वेतन वृद्धि समय से लागू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ बाजार मध्य विद्यालय के परिसर में रविवार को “द बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ” बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह द्वारा किया गया । वही विनोद कुमार साह कोषाध्यक्ष छातापुर के द्वारा विभिन्न समस्याओं से प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष को अवगत कराया और सदस्यता अभियान को व्यापक पैमाने पर चलाने हेतु सभी शिक्षकों से अनुरोध किया । शिक्षकों ने बताया कि सेवाकाल के दौरान संगठन ही एकमात्र सभी समस्याओं से निजात दिलाने का कार्य किया है जो वर्ष 2005 से अबतक संघटन शक्ति ही 15 सौ से 40 हजार वेतन दिलाने का का कार्य किया है ।

संघटन ही पूर्ण वेतन मान शिक्षक बनाएंगे । वही सरकार को खुली चुनौती दिया की 15% वेतन वृद्धि समय से लागू नहीं हुई तो शिक्षक संघ व्याप्त और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष छातापुर सुनील कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष अनुशासन समिति सुपौल गुणानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुपौल प्रेम पाठक, छातापुर मीडिया प्रभारी विरेंद्र भास्कर, शिक्षक / शिक्षिका ललिता कुमारी मंडल , इंद्रदेव प्रसाद, ललन कुमार निर्मल , दिल मोहन पासवान , पूनम कुमारी , भारती गौतम, पूजा कुमारी, मंजू कुमारी आदि शिक्षकों ने बैठक को सफल बनाया ।

Spread the love