बेगूसराय : सचिव के चुनाव में हुआ दो पक्षो में विवाद , हंगामा।

बेगूसराय मे शुक्रवार को उस वक्त एक बड़ी घटना होने से बच गई जब जब वार्ड सचिव के चुनाव में दो पक्षों के बीच जमकर हो हंगामा और मारपीट की घटना शुरू हो गए । इस दौरान दिनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े । पर बाद में बीच बचाव के बाद जैसे तैसे मामला शांत हुआ। इस दौरान कई घंटो तक ये हो हंगामा चलता रहा ।जिसे कई बार भगदर जैसी स्थित उत्पन्न हो गई। रहा । घटना बेगूसराय के सदर प्रखंड के चांदपुरा वार्ड नंबर वार्ड नंबर पांच की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदपुरा वार्ड नंबर 5 में आज वार्ड सचिव चुनाव का आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें वार्ड सचिव पद के उम्मीदवार अनीश कुमार और भूषण यादव चुनाव लड़ रहे थे। वहीं मुखिया समर्थक वार्ड सचिव पद के उम्मीदवार अनीश कुमार और वार्ड सदस्य पति अमित कुमार साहनी के द्वारा मारपीट व हो हंगामा खड़ा कर अपने पक्ष में चुनाव करवाया। जबकि आम सभा में दूसरे पक्ष भूषण यादव के समर्थकों का आरोप है कि मुखिया समर्थक गलत तरीके से अपने सहयोगी को जिताने का काम किया। इसी से नाराज होकर लोगों ने उस जगह जमकर बवाल काटा। बाद में इस चुनाव को नहीं माना और इसकी शिकायत बेगूसराय के सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिखित की गई। फिलहाल प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। इस घटना के संबंध में पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि वर्तमान मुखिया के द्वारा इस चुनाव में दबंगई कर अपने समर्थकों को जिताना चाहता था। लेकिन आम जनता के द्वारा उसे नकार दिया गया यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अपनी उपस्थिति में दोबारा वार्ड सचिव का चुनाव करवाया जाए।

Spread the love