छातापुर : जीपीडीपी की दूसरी बैठक हुई संपन्न।।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठुठ्ठी पंचायत वार्ड नंबर 5 स्थित पंचायत भवन में शनिवार के दिन मुखिया कोमल देवी के अध्यक्षता में जीपीडीपी की बैठक हुई। शनिवार को पंचायत की विशेष बैठक में वित्तिय वर्ष 2022-2023 से जुड़े ग्राम पंचायत जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े वर्ष 2022-2023 से जुड़े कार्य योजना को पंचायत की बैठक से पारित करवाकर ग्रामीण क्षेत्र में मुलभुत सुविधा के साथ विकास के प्रति दृढसंकल्पित है। इसी के मद्देनजर वर्ष 2022-2023 के लिये पंचायत से जुड़े जीपीडीपी कार्य योजना को पारित किया गया। इस दौरान कई विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान विशेष रूप से अपने पंचायत के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए आवास सहायक को निर्देश दिया। वहीं मनरेगा की योजनाओं में मजदूर को अत्यधिक काम मिले और पंचायत में रहकर कृषि से संबंधित कार्य करें इसको लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मुखिया द्वारा पंचायत में चौमुखी विकास को लेकर बात किया गया। वही अनजानी कुमारी द्वारा जीविका के भी कई मुद्दों पर चर्चा किया गया।मौके पर पंचायत सचिव शालिग्राम मेहता , सभी वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति रेखा देवी,सरपंच दुर्गा देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं ग्रामीण में कृताननद मंडल, अशोक मुखिया ,राम खेलावन साह ,गंगा राय ,पिनटु पाठक एवं अन्य लोग मौजूद थे।।

Spread the love