कहलगाँव में सीसीटीवी ने पत्रकार की बाइक चोरी होने से बचाया,एक चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले ।

शयामानंद सिह भागलपूर

 

भागलपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ते जा रहा है और रात के समय मे चोरों ने अंधेरे का फायदा उठा कर आसानी से चोरी कर फरार हो जाते है लेकिन शुक्रवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे तीन चोर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन सीसीटीवी कैमरा घर मे लगे होने के कारण बाइक चोरी नही कर सके और चोरी करते एक चोर पकड़ा गया और दो चोर भागने में सफल रहे । पूरा मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी पत्रकार अजंत कुमार के घर शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गए वहीं पत्रकार अजंत कुमार जैसे ही अपने कमरे में गया तो सीसीटीवी के मॉनिटर पर नजर गया तो देखा कि दो तीन चोर घर के बाहर बरामदे पर दो बाइक का चोर के दुवारा लॉक खोलने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर धीरे धीरे बाहर निकला और एक चोर को पकड़ लिया और दो चोर भागने में सफल रहा ।

जिसके बाद पत्रकार अजंत कुमार ने कहलगांव थाना पुलिस को सूचना दिया । कहलगांव पुलिस की गश्ती टीम तत्प्रता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर चोर को अपने हिरासत में लेकर थाना पर ले जाकर पूछताछ कर रही । और भागे हुए चोरों की पहचान में जुट गई है

Spread the love