*शाहनवाज ने कहा राहुल गांधी आलू डालने के बाद सोना निकलने की बात कहते थे परंतु इथेनॉल मशीन में साहू जी मक्का डालेंगे और डॉलर निकलेगा*

श्यामानंद सिंह भागलपुर

राहुल गांधी की तरह सोना नहीं भागलपुर में एथेनॉल फैक्ट्री का शिलान्यास करने नवगछिया के साहू परबत्ता पहुँचे बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गाँधी के आलू से सोना बनाने वाले बयान और चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर हँसते हुए हमला किया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री के सन्चालन कर्ता प्रीतम साहू जी इधर से मक्का डालेंगे उधर से डॉलर जैसा रुपया निकलेगा। ये राहुल गाँधी वाला नहीं है कि इधर से आलू डालिये उधर से सोना निकलेगा। वहीं मंच पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहारियों को भगाएंगे लेकिन हम ऐसा बिहार बनाएंगे की बिहार के लोगों को उद्योग और रोजगार के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। हमने ज़िद ठानी है कि बिहार में जमकर उद्योग लगाना है।

Spread the love