*मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन पूरे शहर में रहा जाम का माहौल, काफी मशक्कत के बाद जाम छुड़ाते दिखे यातायात पुलिस*
श्यामानंद सिंह,भागलपुर।
भागलपुर:,आज शहर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर शाहकुंड सुल्तानगंज जगदीशपुर नवगछिया और सबौर कुल छह स्थानों पर भारी वाहन को सुबह रोके गए ,जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की कोई समस्या परीक्षार्थियों को ना झेलनी पड़े परंतु कई जगहों पर जाम का माहौल दिखा जिससे मैट्रिक परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को व आमलोगो को काफी परेशान हुई,

हर चौक चौराहों पर स्कूल बस ने बच्चे परेशान दिखे।ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार ने अपने दल बल के साथ जाम को छुड़ाने में काफी मसक्कत की फिर जाकर जाम से लोगों को निजात मिल पाया।

