ग्रामसभा के दौरान पंचायत में आगामी कार्यों को कृण्यावयन हेतु किया गया विचार विमर्श।
सोनू आलम, भीमपुर

बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम स्थित पंचायत सरकार भवन में नवनिर्वाचित मुखिया अंबिका देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिस ग्रामसभा में आसपास के ग्रामीण समेत पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पंचायत में आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावे पंचायत के अंदर होने वाले कार्यों को लेकर लोगों को जानकारी दी गई। ताकि पंचायत में कार्यों को लेकर सभी लोगों को पता हो सके। मौके पर पंचायत के मुखिया अंबिका देवी ने बताया कि पंचायत में आगामी कार्यों को बेहतर तरीके से कृण्यावयन हो सके इसके लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पंचायत के लोगों को नरेगा के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान लोगों के परेशानियों को भी सुना गया। साथ लोगों को इस दौरान होने वाले समस्या को शत प्रतिशत समाधान के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों से बात की गई। वही मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णानंद भिन्दवार ने कहा कि उसी कार्य को सर्वप्रथम वरीयता दी जाएगी, जो सामान्य लोगों के लिए ज्यादा जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि गलत कार्य किए जाने पर उसपर आपत्ति व रोक लगाने हेतु लोगों को मुखिया के तरफ से खुली छूट है। इसके तहत लोग मुखिया द्वारा कार्य किये जाने पर भी आपत्ति जताने के लिए स्वतंत्र है। इसके अलावे इस ग्राम सभा में डिसेंट वर्क और इकोनॉमिक ग्रोथ को प्राथमिक बिन्दु के रूप में चयनित किया गया। मौके पर बालेश्वर कैवर, गुरुदेव दास, मनोहर भिंडवार, भागवत दास शिवानंद झा, गुलाब दास, अजय साह रामचन्द्र कोड़गिया एवं अन्य लोग मौजूद थे।

