प्रतापगंज: बस और मोटरसाइकिल की टक्कड़ में दो जख्मी, एक को किया गया रेफर ।
राकेश कुमार, प्रतापगंज
प्रतापगंज एनएच 57 घटहा मोड़ के समीप बस के ठोकर से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति और एक महिला घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घायल अमेरिका देवी अपने घर तीनटोलिया से दामाद संजय पंडित के साथ जिम्रहि नरपतगंज जा रही थी।

उसी क्रम में घटहा मोड़ के समीप एनएच 57 पर चढ़ने के क्रम में पीछे से आ रही बस से धक्का लग गया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति के गिरने से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से हॉस्पिटल लाया गया। जहां उपस्थित डॉ ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।

