प्रधानमंत्री कल्याण सम्मान निधि योजना में जून 2020 से 12 हजार का फर्जीवाड़ा, लाभार्थी को नहीं थी जानकारी।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत में प्रधानमंत्री कल्याण सम्मान निधि योजना से संबंधित मामले में फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद कुमार यादव पिता बच्चू यादव ने पंचायत के मुखिया चंदानी कुमारी को आवेदन देते हुए बताया है कि पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी आकाश कुमार झा(24) पिता तीर्थनन्द झा ने प्रधानमंत्री कल्याण सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए मैंने सभी जरूरी दस्तावेज एवं कागजात वर्ष 2020 जून महीने में सौंपा था। उन्होंने काम सरकारी पदाधिकारी से तुरंत करवा देने के एवज में उन्होंने मुझसे उस समय दो हज़ार रूपया भी लिया था। कई महीने बीतने के बाद जब मेरा काम नहीं हुआ तो मैंने आकाश झा से इस बात की जानकारी जाननी चाही। तो वह मुझे हमेशा अगले महीने में काम हो जाने का आश्वासन देता रहा।

डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद जब मैंने इस संबंध में बलुआ पोस्ट ऑफिस बैंक जाकर अपना खाता चेक किया तो मुझे पूरी जानकारी मिली कि मेरे नाम से आने वाले सरकारी रुपये आकाश झा फर्जी दस्तावेज एवं कागजात संगलन कर के अपने मामा अशोक कुमार ठाकुर पिता खेलझानंद ठाकुर के खाते में फर्जी रूप से हस्तांतरण करवाता आया है। जिसके बाद वह सभी रुपया को अपने खाते में ट्रांसफर करवा ले रहा है। जून 2020 से अब तक आकाश झा फर्जी रूप से 12,000 से अधिक रुपए को अपने मामा के खाते में उसके बाद वह अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया है। आवेदन में बताया है कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं थी। जब मैंने बलुआ पोस्ट ऑफिस बैंक से पूरा विवरण निकालने के बाद मैं हैरान हूं कि आखिर मुझे बिना जानकारी के मेरे नाम से आने वाले सरकारी रुपए का गबन कर लिया जा रहा है। मुझे पूरा संदेह है कि इस फर्जीवाड़े में आकाश कुमार झा के साथ कई और लोग सनलिप्त हैं। बैंक द्वारा दिया गया विवरण आवेदन के साथ संगलन जाता है। जिसके बाद उन्होंने मुखिया चांदनी कुमारी से सादर अनुरोध करते हुए पूरी घटनाक्रम की जांच पड़ताल करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करने की करने की मांग की है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ था मामले का उद्भेदन के बाद सही साबित हुआ है। जिसके बाद थाना को एफआईआर करने का निर्देश दिया गया है। वही मामले में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपीध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है छानबीन के पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

