मोतिहारी : सेवानिवृत्त फौजी cisf के घर से 50 लाख रुपए का जेवरात की चोरी
शहनाई की गूंज और शादी-ब्याह के मौसम में चोरों की चांदी है ठंड का तेवर भले ही कम हो रहा है लेकिन चोरों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है
मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव में रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया अबकी बार चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर सहित दो घरों पर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया
बता दे कि फौजी के घर में सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं दोनों घर के लोग विगत कुछ दिनों से बाहर थे।

वही सेवानिवृत्त फौजी अखिलेशर कुमार और उनका पड़ोसी गौरव कुमार के घर से लगभग 40 से 50 लाख का जेवरात चोरी कर लिया गया अखिलेश्वर सिंह के द्वारा स्थानीय पकड़ीदयाल थाना को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

