प्रतापगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइकसवार घायल, डीएमसीएच रेफर।
राकेश कुमार , प्रतापगंज, सुपौल

प्रतापगंज एनएच 57 घटहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल। प्राथमिक उपचार के बाद किया गया डीएमसीएच रेफर। जानकारी अनुसार बताया जाता है कि एनएच 57 गढ़िया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति घायल होकर गिर गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना को दी गई जबकि घायल व्यक्ति के जेब मे रखा मोवाइल से उसके परिजन को सूचना दी गई। वही घटनास्थल पर गस्ती गाड़ी पहुंचकर घायल व्यक्ति को पीएचसी प्रतापगंज लाया गया। तबतक में घायल के परिजन लोग भी सूचना मिलते ही पीएचसी पहुंचा। इस बाबत परिजन ने बताया कि घायल व्यक्ति 20 वर्षीय अर्जुन कुमार शर्मा अपने घर श्रीपुर से ससुराल जीवछपुर जा रहा था। वही पीएचसी में उपस्थि डॉ ने घायल की स्थिति गम्भीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया ।

