प्रतापगंज: आम सहमति नही बनने से हुआ चुनाव रद्द, अब आगे फिर से की जाएगी आपसभा ।
राकेश कुमार , प्रतापगंज, सुपौल

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 12 में मंगलवार को क्रियान्वयन समिति के सचिव का चयन हो हंगामा के कारण रद कर दिया गया। जानकारी अनुसार वार्ड 12 में सचिव पद के चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वार्ड 12 के वार्ड सदस्य ममता देवी कर रही थी। जबकि पर्यवेक्षक के रूप में सुनील कुमार राम उपस्थित थे। आमसभा के दौरान पहले सदस्यो का चयन किया जाना था । उसके बाद सचिव पद के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू करनी थी ।

जिसमें सभी सदस्यों के सहमति नही बनने से हो हंगामा शुरू हो गया। वही पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सदस्यो में आपसी सहमति नही बनने के कारण चयन की प्रक्रिया रदद् कर दी गई। अब अगले आदेश के बाद ही सदस्य और सचिव पद के लिए आमसभा की जाएगी।

