बेगूसराय: गाय की चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई ।
डेस्क रिपोर्ट
बेगूसराय में गाय चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।घटना नगर थाना क्षेत्र के गाँधीचौक के निकट की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले दिनों मोहल्ले मे एक व्यक्ति की गाय चोरी हो गई थी । इसी क्रम में इलाके में कई मवेशियों की चोरी की घटना से लोग आक्रोशित थे। । इसी सिलसिले में मंगलवार को एक युबक द्वारा गाय को ले जाते देखकर स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में उसे पकड़ लिया । जिसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर उसकी पिटाई कर दी । आरोपी की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम का पुत्र मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई। इस संबंध मोहल्ले के लोगो ने बताया कि अबतक पांच गायों की चोरी हो चुकी है और सोमवार की रात भी ब्राह्मणी स्थान से एक गाय को चोर लेकर भाग गया ।
इस मामले में गुस्साए लोगों के द्वारा आरोपी चोर को पकड़कर पूछताछ कर छोड़ देने की बात बताई जा रही है। इस मामले में आरोपी चोर खुद को बेकसूर बता रहा था।

