सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल 

सुपौल: अज्ञात पिकअप के ठोकर से बाल बाल बचे कार सवार।

भीमपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर अहले सुबह घने कोहरे के कारण एक अज्ञात पिकअप ने कार में जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। जिस घटना में कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त कार में छः लोग सवार थे। वहीं इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि इस घटना में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार बीआर 01पीबी 3470 पर छः लोग पटना से सवार होकर सिलीगुड़ी किसी काम हेतु जा रहा था। उसी क्रम में भीमपुर थाना से महज 200 मीटर पश्चिम एनएच पर कार्य को लेकर वनबे था। जिसके कारण दोनों ओर से गाड़ी आ रही थी। इसी बीच घने कोहरे के कारण एक अज्ञात पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके से ठोकर मारने के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना के एसआई ब्रह्मा प्रसाद ने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे लेकर छानबीन में जुट गए।

Spread the love