स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि ।
श्यामानंद सिंह, भागलपुर।
भागलपुर :आज कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में देश की मशहूर गायिका,भारत रत्न सुर साम्राज्ञी व स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा देश की शान और संगीत जगत की शिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दु:खद है।

सरस्वती मां की आवाज अपनी पुण्य काया को त्याग कर परमसत्ता के धाम चली गई। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम ओम प्रकाश उपाध्याय व अधिवक्ता शाहबाज खान के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

