सिमराही बाजार : हाईटेक चोरों ने एटीएम बदलकर 44 हज़ार उड़ाए ।

विकास आनन्द, सिमराही बाजार, सुपौल


सिमराही बाजार स्टेट बैंक शाखा स्थित एटीएम में हाईटेक चोरों ने एटीएम कार्ड बदलकर 44 हजार रुपये का अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी ने बताया कि अपनी पुत्री के शादी के लिए बैंक से ऋण लिया है। ऋण खाता से शादी खर्च के लिए बीते बुधवार को पति शिवनारायण पोद्दार के साथ एटीएम लेकर संध्या को निकासी के लिए गई थी। एटीएम काउंटर पर किसी अज्ञात ने एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लिया और एटीएम पिन भी मालूम कर लिया।अगले दिन उस चोर ने सुबह 6बजे से सुबह 7बजे तक उस बैंक खाते से रुपए का निकासी कर कुल 44 हजार का निकासी करते रहे। बैंक ट्रांसिक्शन की जानकारी पीड़ित को मोबाइल मैसेज के द्वारा प्राप्त हुआ। बदला हुआ एटीएम कार्ड की जानकारी ली गई तो मालूम चला कि उक्त एटीएम कार्ड बब्लू मंडल के नाम से है।जल्द ही पीड़ित के पति शिवनारायण पोद्दार ने अपना एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया और राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर थानाध्यक्ष से कार्यवाही करने की माँग की है।

Spread the love